1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : लखनऊ समेत यूपी के 50 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, म‍िलेगी भीषण गर्मी से राहत

UP Rain Alert : लखनऊ समेत यूपी के 50 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, म‍िलेगी भीषण गर्मी से राहत

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे यूपी के लिए राहत भरी खबर है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर एक बजे के बाद दिन में अंधेरा छा गया गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, बुधवार से पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे यूपी के लिए राहत भरी खबर है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर एक बजे के बाद दिन में अंधेरा छा गया गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, बुधवार से पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, चैंबर में खुद को बंद कर वकील ने फांसी लगाने की कोशिश

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से आ रही नमी के कारण शनिवार तक बादलों की आवाजाही के बीच 50 से अधिक जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का पूर्वानुमान है, जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मंगलवार को लखनऊ में करीब 15 दिन बाद दिन का पारा 40 के नीचे 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे के अधिकतर जिलों में मौसम बदलने का असर दिखा, लेकिन बांदा में भीषण गर्मी का दौर जारी है और यह लगातार चौथे दिन 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh, Senior Meteorologist) का कहना है कि मौसम में बदलाव से कई जिलों में लू से काफी राहत मिली। मंगलवार को झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, औरैया, फिरोजाबाद, ललितपुर, मथुरा और महोबा में हल्की बारिश हुई। हालांकि, पूर्वी यूपी में कहीं भी वर्षा नहीं हुई, लेकिन बुधवार को लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की बरसात के साथ 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने के पूर्वानुमान हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...