डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बी अवधि के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें प्रदेश की 25 करोड जनता के ओर से बधाई। साथ ही कहा, सारे विपक्षी एक जुट होकर भी लडे तब भी बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं हरा पायेंगे।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया। इस दौरन उनके साथ भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, रितेश गुप्ता समेत अन्य नेता मौजूद रहे। केशव मौर्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण को मातृ वंदना से जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी जनआंदोलन बन चुका है। आइए, हम सभी अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लें।
डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बी अवधि के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें प्रदेश की 25 करोड जनता के ओर से बधाई। साथ ही कहा, सारे विपक्षी एक जुट होकर भी लडे तब भी बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं हरा पायेंगे।

साथ ही, डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर की जा रही टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, किसी बेटी पर इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम पक्ष विपक्ष नहीं देखते बल्कि एक समान कानून का राज स्थापित करने का काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में अब गुंडे और अपराधियों को पालने वाली पार्टी सत्ता में नहीं रहेगी और उनका भी हाल टीएमसी की तरह होगा।

इसके साथ ही, डिप्टी सीएम ने मुरादाबाद में जनकल्याण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबोधित किया तथा विकास खण्ड मुरादाबाद के अन्तर्गत सभागार के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को ‘पौष्टिक आहार’ व लाभार्थियों को आवास की चाबी आदि वितरित किया तथा नन्हें बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महापौर विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्यगण डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’, राम गोपाल उर्फ़ गोपाल ‘अंजान’, विधायकगण रितेश कुमार गुप्ता, रामवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।