Morena Train Accident : मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Udaipur Intercity Express) में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई।
Morena Train Accident : मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Udaipur Intercity Express) में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#BreakingNews
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक दर्दनाक रेल हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे कूद पड़े।
इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस… pic.twitter.com/5PS2Yl6RlY
— News Corridors (@News_Corridors_) June 14, 2026
रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) की चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 7 अन्य लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग (Delhi-Mumbai Rail Route) पर यातायात प्रभावित हुआ और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, करीब शाम 4 बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Udaipur Intercity Express) मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन के हेतमपुर स्टेशन के समीप पहुंचते ही आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे दहशत में आए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की अफवाह सुनते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग की और पटरी पर उतर गए, वहीं दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।