Hathi ‘raja’ Emergency treatment Airlift : सात हफ्ते के नन्हे हाथी ‘राजा’ को असम से बेहतर इलाज और नया जीवन देने की उम्मीद के साथ वनतारा लाया जा रहा है। जीवनरक्षक उपचार के जरिए उसकी सेहत सुधारने और उसे स्वस्थ बनाने की कोशिश की जाएगी। नन्हा हाथी ‘राजा’ इन दिनों जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ रहा है। जन्म के बाद से ही उसकी मुश्किलें शुरू हो गई थीं। जन्म के पहले ही दिन मां की घबराहट में लगी एक लात से उसके पिछले पैर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद से वह न तो ठीक से खड़ा हो पाया और न ही अपनी मां का दूध पी सका। राजा का जन्म 2 अक्टूबर 2026 को असम के गोगामुख (Gogamukh) में हुआ था। जन्म के पहले ही दिन उसकी युवा और घबराई हुई मां की लात लगने से उसके दाहिने पिछले पैर (फीमर) की हड्डी पूरी तरह टूट गई।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- 'न नौकरी बढ़ी, न सैलरी' मोदी जी ये आपका कबूलनामा, भक्तों से बजवाएं ताली और थाली
राजा को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अनंत अंबानी की पहल पर उसे असम से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा लाने की तैयारी की गई है। इसके लिए विशेष विमान भेजा गया है। 2,500 किलोमीटर से अधिक की सड़क यात्रा नन्हे हाथी के लिए खतरनाक हो सकती थी, इसलिए करीब चार घंटे की हवाई यात्रा का विकल्प चुना गया है।
8 अक्टूबर से वनतारा की रैपिड रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय देखभाल करने वालों की 11 सदस्यीय टीम असम के पोहुमारा (Pohumara) में चौबीसों घंटे उसका इलाज और हाइड्रोथेरेपी कर रही थी।
राजा की सुरक्षित यात्रा के लिए विमान में विशेष बिस्तर का इंतजाम किया गया है। साथ ही, उसके घायल पैर को सहारा देने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि सफर के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी न हो। डॉक्टरों और देखभाल करने वालों की एक विशेष टीम पूरी यात्रा में उसके साथ मौजूद रहेगीं।