Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan News : जयपुर के दो अस्पतालों में बम की सूचना से पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर, जांच जारी

Rajasthan News : जयपुर के दो अस्पतालों में बम की सूचना से पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट पर, जांच जारी

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर के जवाहर नगर स्थित मोनी लेक हॉस्पिटल (Mony Lek Hospital) में बम की सूचना मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार को मेल के जरिये हॉस्पिटल में बम प्लांट होने की खबर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल परिसर को घेर लिया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील करके व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- भारत और चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मेल आईडी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सुबह 9 बजे से सर्च ऑपरेशन जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरा होने में और 3 घंटे का समय लग सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम जनता से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Advertisement