केरल। केरल के 23वें राज्यपाल (23rd Governor of Kerala) के तौर पर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने गुरुवार को राजभवन में शपथ ली। केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नितिन जमडार (Chief Justice of Kerala High Court Nitin Jamdar) ने उनको राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। वे आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) की जगह केरल के राज्यपाल बने हैं। खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
पढ़ें :- 10001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power की लॉन्च डेट का ऐलान, इस दिन भारत में होगी एंट्री
#WATCH | Rajendra Vishwanath Arlekar takes oath as the 23rd Governor of Kerala at Raj Bhavan. Oath administered by Chief Justice Nitin Jamdar, with dignitaries including CM Pinarayi Vijayan in attendance. He succeeds Arif Mohammed Khan.
Find stories from all over #INDIA on… pic.twitter.com/vU7LiSPUi2
— PB-SHABD (@PBSHABD) January 2, 2025
पढ़ें :- नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडानी के हाथों में दे रहे हैं और गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) के शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) , उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इससे पहले केरल पहुंचने पर आर्लेकर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan), स्पीकर एएन शमसीर, मंत्री के राजन और रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने स्वागत किया।