Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajiv Kapoor Death: इस वजह से नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, नीतू कपूर ने पोस्ट शेयर कर बताया कारण

Rajiv Kapoor Death: इस वजह से नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, नीतू कपूर ने पोस्ट शेयर कर बताया कारण

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर का बीते दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया। कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका था। और इस सदमे की वजह से फिर एक बार इनके परिवार में शोक की लहर दौड गई। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।

पढ़ें :- Gold Smuggling Case : अभिनेत्री रान्या राव पर बीजेपी विधायक ने की गंदी टिप्पणी, बोले- शरीर के हर छेद में छिपाया होगा सोना

आपको बता दें, अब जो खबर सामने आ रही है वो ये कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा. इस बात की जानकारी ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

उन्होंने राजीव कपूर का एक फोटो डालते हुए कैपशन में लिखा, “कोरोना को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”


आपको बता दें, इससे पहले रणधीर कपूर ने अपने भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा था कि, “मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे।” उन्होंने बताया कि, “डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

Advertisement