Rajouri Army Camp Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) में शनिवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हो गए। इसी बीच सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने राजौरी में आर्मी कैंप (Rajouri Army Camp) को निशाना बनाया है। इस आतंकी हमले के दौरान गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजौरी के गलुथी गांव में आर्मी कैंप (Rajouri Army Camp) पर आतंकवादी हमला (Terror Attack) किया गया। इस दौरान कैंप के बाहर तैनात सेना के एक सतर्क संतरी ने आतंकियों के हमले को रोका। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। हमले के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सेना और पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करके आतंकी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।