Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajya Sabha Election 2026 : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगा मतदान?

Rajya Sabha Election 2026 : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगा मतदान?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission)  ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, , असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगान की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।

पढ़ें :- एमएलसी पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब सीएम पद को लेकर बढ़ा सस्पेंस

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है। जिन दिग्गज नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी आदि शामिल हैं।

इस चुनाव का क्या होगा असर?

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा मिलेगा। वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमशः डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि लेफ्ट के बंगाल में शून्य होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए यहां पांच में से चार सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस आगे रहेगी और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।

पढ़ें :- प्रेम से लेकर शादी तक...संसद में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे की हंसने लगे पीएम मोदी
Advertisement