Rajya Sabha Elections Karnataka: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के तीन राज्यसभा उम्मीदवारों को जीत मिली है, जबकि भाजपा के एक उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के जीतने वाले उम्मीदवार, अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर हैं। अजय माकन ने 47, नासिर हुसैन ने 46 और जीसी चंद्रशेखर ने 46 वोटो से जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा के नारायण बंदिगे ने जीत हासिल की है।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
बता दें कि, अभी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की वोटिंग के बाद वोटों की गिनती चल रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन राज्यों के भी नतीजे सामने आ जाएंगे।