Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट

Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajya Sabha Polls Cross-Voting Fear : राज्यसभा चुनाव की 37 खाली सीटों को भरने के लिए 16 मार्च को वोटिंग होनी है। जिससे पहले भाजपा और कांग्रेस में क्रॉस-वोटिंग की आशंकाएं हैं। ऐसे में दोनों दलों ने अपने विधायकों को दूसरी जगहों पर भेजना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- Panchkula Municipal Corporation Elections : कांग्रेस, बोली- भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ

रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा के अपने 47 विधायकों को, साथ ही समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को, किसी दूसरी जगह भेज रही है। इस काम के लिए दो बसों का इंतज़ाम किया गया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने हरियाणा कांग्रेस के अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश में शिमला ‘एडवेंचर रिज़ॉर्ट’ में भेज दिया है। रिज़ॉर्ट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी वहां मौजूद हैं।

इससे पहले ओडिशा कांग्रेस ने आठ विधायकों और उनके परिवारों को बेंगलुरु दक्षिण ज़िले के बिदादी इलाके में स्थित वंडरला रिज़ॉर्ट भेज दिया गया था, ताकि वे एकजुट रहें। कांग्रेस की कोशिश है कि विरोधी पार्टियां उसके विधायकों को अपने पाले में न कर सकें। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के ये विधायक कांग्रेस के कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की देखरेख में हैं।

बता दें कि भारत के चुनाव आयोग ने हाल में 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है। जिसमें  महाराष्ट्र की 7 सीट, तमिलनाडु की 6 सीटें, पश्चिम बंगाल की 5 सीटें, बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें, असम की 3 सीटें, छत्तीसगढ़ की 2 सीटें, हरियाणा की 2 सीटें,
तेलंगाना की 2 सीटें और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल हैं। चुनाव की तारीख 16 मार्च 2026 को तय की गयी है और  वोटों की गिनती भी वोटिंग वाले दिन ही होगी।

पढ़ें :- हरियाणा: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को सस्पेंड किया
Advertisement