नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसके साथ ही 500 वर्षों का इंतजार भी इसके साथ ही समाप्त हो गयी। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सियासी वार पलटवार जारी है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं….
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि, राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं! श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार “कल्कि अवतार” को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की पुनर्स्थापना के लिए आना बाक़ी है। सियावर रामचंद्र की जय…
राम नहीं आ रहे हैं ! चुनाव आ रहे हैं !
श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही।
सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार “कल्कि अवतार” को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की…
पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 23, 2024
बता दें कि, 500 वर्षों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचे थे। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन तड़के तीन बजे से ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।