Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में राम मंदिर के दान घोटाले की एसआईटी जांच के बीच पदेश की सियासत इस मुद्दे पर गरमायी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के बाद अब कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या का दौरा करने वाला है। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, चार सांसद और एक विधायक शामिल होंगे।
पढ़ें :- Sugar Price Hike : कांग्रेस चीफ का मोदी सरकार से सवाल- जब देश में चीनी की कमी है तो गन्ने को E20 बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 30-06-2026 को सुबह 9.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 11.00 बजे अयोध्या पहुंचेगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की कामना करेंगे। हालांकि, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल के अयोध्या दौरे को दान घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।
बयान के अनुसार, नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में अजय राय के अलावा, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, महाराजगंज के फरेंदा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी, बाराबंकी पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, पूर्व सदस्य विधान परिषद अमेठी, दीपक सिंह और पूर्व विधायक कसी-बाराबंकी मीता गौतम शामिल रहेंगी।