Congress vs BJP : दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की 'दिल्ली चलो' मेगा रैली को लेकर CTI और भाजपा ने कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका जताई थी। व्यापारी संगठन का कहा था कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली के कारण लगने वाले जाम से कारोबार ठप हो जाएगा और व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया है कि रैली में शामिल होने पहुंचे लोगों ने दिल्ली में जमकर खरीदारी की। जिससे भाजपा का प्रोपेगेंडा फेल हो गया।
Congress vs BJP : दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की ‘दिल्ली चलो’ मेगा रैली को लेकर CTI और भाजपा ने कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका जताई थी। व्यापारी संगठन का कहा था कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली के कारण लगने वाले जाम से कारोबार ठप हो जाएगा और व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया है कि रैली में शामिल होने पहुंचे लोगों ने दिल्ली में जमकर खरीदारी की। जिससे भाजपा का प्रोपेगेंडा फेल हो गया।
दरअसल, कांग्रेस संचार प्रभारी सचिव जयराम रमेश ने सोमवार को एक अखबार की खबर शेयर की है। जिसमें दावा किया गया है कि राजनीतिक रैली के दौरान नुकसान की आशंकाएं गलत साबित हुईं। कांग्रेस की रैली और भाजपा के जुलूस वाले रास्तों में दुकानें खुली रहीं। कनॉट प्लेस, जनपथ और पालिका बाजार खुला रहा। इस दौरान रेस्टोरेंट, होटल दुकानदारों और रेहड़ी वालों को मुनाफा होने का दावा किया है। इसके साथ कांग्रेस सांसद रमेश ने लिखा, “BJP का पूरा प्रोपेगेंडा पंक्चर हो गया! INDIA गठबंधन की महारैली को बदनाम करने और लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए व्यापारियों के नुकसान और बाजार बंद होने का डर फैलाया गया। हर कोई समझ सकता था कि जब देश भर से लोग आएंगे तो वे ख़रीददारी भी करेंगे। दिल्ली में काम करने वाले हर कारोबारी को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से फायदा होगा।”
BJP का पूरा प्रोपेगेंडा पंक्चर हो गया!
INDIA गठबंधन की महारैली को बदनाम करने और लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए व्यापारियों के नुकसान और बाजार बंद होने का डर फैलाया गया। हर कोई समझ सकता था कि जब देश भर से लोग आएंगे तो वे ख़रीददारी भी करेंगे। दिल्ली में काम करने वाले हर कारोबारी को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से फायदा होगा।
भाजपा द्वारा गढ़े गए इस झूठे और तर्कहीन दुष्प्रचार का मकसद साफ था: ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए वोट चोरी और चुनाव आयोग की जवाबदेही के असली मुद्दे से देश का ध्यान भटकाना और लोगों को महारैली में शामिल होने से हतोत्साहित करना। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उलट।
पढ़ें :- राहुल गांधी का रामलीला मैदान का दो टूक संदेश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे'
दिल्ली की जनता और देशभर से आए लोगों ने इस दुष्प्रचार का जवाब अपने तरीके से दिया। राहुल गांधी जी की अपील पर लोगों ने दिल्ली के बाजारों में खरीदारी की। पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में दुकानें खुलीं और कारोबार जमकर हुआ। इसके अलावा छोटे-छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से भी लोगों ने जमकर सामान खरीदा। अखबारों की रिपोर्ट खुद इस झूठे नैरेटिव की पोल खोल रही हैं।
दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों और उन तमाम नागरिकों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस अपील को अपनाया और लोकतांत्रिक विरोध के साथ स्थानीय कारोबार का भी साथ दिया।
भाजपा को समझना चाहिए कि लोकतंत्र की आवाज़ को न डर से दबाया जा सकता है, न दुष्प्रचार से।
झांसामन्त्री जी और भाजपा को समझ लेना चाहिए कि देश की जनता उनकी इन हरकतों को पिछले 12 सालों से देख रही है और अब उनके किसी झांसे में नहीं आने वाली है। जनता वोट का अधिकार भी बचाएगी, कारोबार भी चलाएगी और जवाबदेही भी मांगेगी।
वोट चोर, गद्दी छोड़!
पढ़ें :- रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में BJP ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 2, 2026
सत्ताधारी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा द्वारा गढ़े गए इस झूठे और तर्कहीन दुष्प्रचार का मकसद साफ था: ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए वोट चोरी और चुनाव आयोग की जवाबदेही के असली मुद्दे से देश का ध्यान भटकाना और लोगों को महारैली में शामिल होने से हतोत्साहित करना। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उलट। दिल्ली की जनता और देशभर से आए लोगों ने इस दुष्प्रचार का जवाब अपने तरीके से दिया। राहुल गांधी जी की अपील पर लोगों ने दिल्ली के बाजारों में खरीदारी की। पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में दुकानें खुलीं और कारोबार जमकर हुआ। इसके अलावा छोटे-छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से भी लोगों ने जमकर सामान खरीदा। अखबारों की रिपोर्ट खुद इस झूठे नैरेटिव की पोल खोल रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों और उन तमाम नागरिकों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस अपील को अपनाया और लोकतांत्रिक विरोध के साथ स्थानीय कारोबार का भी साथ दिया। भाजपा को समझना चाहिए कि लोकतंत्र की आवाज़ को न डर से दबाया जा सकता है, न दुष्प्रचार से। झांसामन्त्री जी और भाजपा को समझ लेना चाहिए कि देश की जनता उनकी इन हरकतों को पिछले 12 सालों से देख रही है और अब उनके किसी झांसे में नहीं आने वाली है। जनता वोट का अधिकार भी बचाएगी, कारोबार भी चलाएगी और जवाबदेही भी मांगेगी। वोट चोर, गद्दी छोड़!”