Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले में कई दिनों से FIR दर्ज करने की मांग उठ रही थी। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि, 6 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इस मामले की जांच SIT कर रही है। SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को यूपी सरकार को सौंप दिया है। सूत्रों की माने तो SIT रिपोर्ट के बाद ही FIR दर्ज की गई है।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस एफआईआर में छह लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर में चढ़ावे के संग्रहण और जमा प्रक्रिया की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए आरोप, दस्तावेज और सवाल सामने आ रहे थे। अब ट्रस्ट की तरफ से FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।

Advertisement