Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ram Mandir Postage Stamp : प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने राम मंदिर पर जारी किये खास डाक टिकट, यहां देखें तस्वीरें

Ram Mandir Postage Stamp : प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने राम मंदिर पर जारी किये खास डाक टिकट, यहां देखें तस्वीरें

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Postage Stamp : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है। पीएम मोदी के द्वारा जारी किए गए कुल 6 डाक टिकट में राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 48 पेज की एक किताब भी जारी की है, जिसमें 20 देशों में भगवान राम पर जारी टिकट हैं।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम से जुड़ने का सौभाग्य मिला है। राम मंदिर को समर्पित 6 विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए गए हैं। विश्व के अलग अलग देशों में राम से जुड़े जो डाक टिकट जारी हुए हैं। उनका एलबम भी रिलीज हुआ है। मैं सभी रामभक्तों को बधाई देता हूं। पोस्टल स्टैंप का एक काम, उन्हें लिफाफों पर लगाना, उनकी मदद से पत्र, संदेश या जरूरी कागज भेजना। लेकिन ये पोस्टल स्टैंप एक अनोखी भूमिका निभाते हैं।’ उन्होंने कहा कि डाक टिकट इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों, विचारों और इतिहास को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

टिकटों पर जारी की गई किताब को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘राम भारत से बाहर भी उतने ही आदर्श हैं जितना भारत में हैं। आधुनिक समय में भी अनेक राष्ट्रों ने उनके चरित्र की सराहना की है। यह एलबम भगवान राम और मां जानकी के जीवन की एक सैर भी कराएगी।’

Advertisement