Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ram Navami 2025 : रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधि-विधान से करें पूजा, जानें कब मनाई जाएगी

Ram Navami 2025 : रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधि-विधान से करें पूजा, जानें कब मनाई जाएगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Navami 2025 : हिन्दू धर्म में चैतराम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा की पूजा विशेष विधान है। पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  मान्यता है इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। आपको बता दें कि इस दिन मां दुर्गा के नौवें रूप यानी सिद्धिदात्री की भी उपासना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी (Ram Navami 2025 Date) की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

रामनवमी तिथि 2025
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल को शाम 07:26 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07:22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिन्दू धर्म में उदया तिथि खास मायने रखती है इसलिए राम नवमी का पर्व 06 अप्रैल को मनाया जाएगा।

रामनवमी शुभ मुहूर्त 2025
रामनवमी की पूजा का शुभ समय 06 अप्रैल को सुबह 11:08 मिनट से लेकर दोपहर 01:39 मिनट तक है।

इसके बाद पूजा घर में गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
इसके बाद पंचोपचार कर राम परिवार संग भक्त हनुमान की भी पूजा करिए।
अब आप राम स्त्रोत और राम चालीसा का पाठ करिए।
फिर अंत में आरती कर पूजा संपन्न करें।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी
Advertisement