Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को इसलिए चुना, खुद फिल्म के डायरेक्टर ने बताई वजह

फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को इसलिए चुना, खुद फिल्म के डायरेक्टर ने बताई वजह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान राम के किरदार में नजर आयेंगे। हालंकि फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है,लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक नितीश तिवारी है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

वहीं फिल्म में सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म रामायण (Ramayana) के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) को चुनने के पीछे की वजह बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण (Ramayana) के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि, रणवीर के चेहरे पर शांति है, उन्होंने कहा कि रणवीर के बारे में बहुत पहले ही सोचा था। ये बहुत सही फैसला है। ये तो आपको फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा। मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि इस तरह की कास्टिंग के लिए काफी ईमानदारी की जरूरत होती है।

इस दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि रामायण का सीक्वल भी आ सकता है। फिलहाल दूसरे पार्ट की कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है। रामायण (Ramayana) के सेट से बहुत पिक्चर भी लीक हुई थीं। जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी अपने किरदार में नजर आए थे। तस्वीरों को देखकर रणबीर कपूर और साई पल्लवी के
फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement