बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Bollywood actor Randeep Hooda) की अपकमिंग फिल्म जाट(Jaat) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में रणजीप हुड्डा रणतुंगा नाम के खूंखार और खतरनाक वीलेन के किरदार में नजर आने वाले है। रणतुंगा के किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। रणदीप ने अपने बालों से लेकर बॉडी यहां तक की अपनी आवाज में भी बदलाव किया है।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
रणदीप अपने किरदार में जान डालने के लिए कड़ी मशक्कत करने से जरा भी गुरेज नहीं करते है। चाहे वो हीरो का किरदार हो या फिर वीलेन का। रणदीप उसमें डूब जाते हैं और जीवंत करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। जाट में अपने खलनायक किरदार रणतुंगा को मजबूत करने के लिए वह पहले दिन से ही जुटे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा ने अपने किरदार के लिए बाल बढ़ाए और अपनी बॉडी पर काम किया ताकि उनका किरदार अधिक खतरनाक दिख सके।यह पहली बार नहीं है जब रणदीप ने ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इससे पहले रणदीप ने साल 2016 में आई अपनी फिल्म सरबजीत और 2024 में रिलीज फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की भूमिका निभाने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद भी करते हैं। रणतुंगा के रूप में भी इस बार फैंस को कुछ नया और बेहतरीन मिलेगा। रणतुंगा को लेकर रणदीप ने बताया था कि उन्होंने इससे पहले भी नेगेटिव रोल किए हैं, लेकिन रणतुंगा का किरदार बहुत खतरनाक है। रणदीप ने कहा, ‘रणतुंगा मेरी किसी भी नकारात्मक भूमिका से ज्यादा खतरनाक है।