Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ratan Tata: अंतिम यात्रा पर निकले रतन टाटा को विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, थम गई मुंबई

Ratan Tata: अंतिम यात्रा पर निकले रतन टाटा को विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, थम गई मुंबई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ratan Tata: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चल दिए हैं। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। ऐसा लग रहा है कि मुंबई थम गई है, जिसकी गवाही तस्वीरें दे रहीं हैं। कोलाबा स्थित टाटा के आवास से लेकर NCPA तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम 4 बजे वर्ली स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे। बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- हमारी सरकार ने 9 वर्षों में सरकारी नियुक्ति पत्र वितरण के नए कीर्तिमान स्थापित किए: सीएम योगी

राजकीय शोक का एलान
रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड की सरकार ने राजकीय शोक का एलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य में सभी मनोरंजन और जश्न के कार्यक्रम रद्द रहेंगे। साथ ही उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग
रतन टाटा के निधन पर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा कि यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है। हम सब अकेला महसूस कर रहे हैं। वह ऐसे निशान और आदर्श छोड़कर गए हैं, जिनका हम पालन करेंगे। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए, उनसे ज्यादा योग्य व्यक्ति इस सम्मान के लिए कोई और नहीं हैं।

Advertisement