Ratan Tata passes away: देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा नहीं रहे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बता दें कि, इससे पहले भी सात अक्टूबर को भी उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आयी थी, जिसका उन्होंने खुद खंडन करते हुए अफवाह बताया था।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ। वे देश के प्रतिष्ठित टाटा परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत 25 की आयु में की। रतन टाटा का पालन पोषण दस वर्ष की आयु तक उनकी दादी लेडी नवाजबाई ने टाटा पैलेस में किया।