Ratan Tata: रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे। रतन टाटा के निधन के बाद उनकी कुछ बातें जो इंसान के जीवन में हमेशा काम आयेंगी। यही नहीं उनकी ये बातें एक साधारण इंसान को आम से खास बना देंगी। आइए जानते हैं उनकी कहीं हुई कुछ बातें जिससे लोगों को जरूर सीखना चाहिए…
पढ़ें :- बुशरा बानो के ट्रांसफर पर अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल: UPSC अभ्यर्थियों से वीडियों में IPS ने ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ कहा था
. यदि आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलें। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ चलें।
. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को दोष मत दो, अपनी इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो।
. मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।
. लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसका अपना जंग नष्ट कर सकता है। इसी तरह, कोई भी किसी व्यक्ति को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी मानसिकता उसे नष्ट कर सकती है।
पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब
. एक दिन आपको एहसास होगा कि भौतिक चीजों का कोई मतलब नहीं है। जो कुछ भी मायने रखता है वह उन लोगों की भलाई है जिन्हें आप प्यार करते हैं।
. जो पत्थर लोग आप पर फेंकते हैं, उन्हें लीजिए और उनका उपयोग एक स्मारक बनाने में कीजिए।
. मैं उन लोगों की प्रशंसा करता हूं जो बहुत सफल हैं। लेकिन अगर वह सफलता बहुत अधिक निर्दयता से हासिल की गई है, तो मैं उस व्यक्ति की कम प्रशंसा कर सकता हूं।
. मैं वर्क लाइफ संतुलन में विश्वास नहीं करता। मैं वर्क लाइफ एकीकरण में विश्वास करता हूं। अपने काम और जीवन को सार्थक और संतुष्टिदायक बनाएं, और वे एक-दूसरे के पूरक होंगे।
. सबसे अच्छे नेता वे हैं जो अपने से अधिक बुद्धिमान सहायकों और सहयोगियों के साथ रहने में रुचि रखते हैं।
पढ़ें :- बिहार में बाढ़ से हाहाकार : तेजस्वी यादव बोले- मदद तो दूर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला
. सबसे अच्छे नेता वे हैं जो अपने से अधिक बुद्धिमान सहायकों और सहयोगियों के साथ रहने में रुचि रखते हैं।