नई दिल्ली। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रसिद्ध शायर दुष्यंत कुमार की एक रचना है-सिर्फ हंगामा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये तस्वीर और तकदीर बदलनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ने इसे दूसरी तरह से समझ लिया है-उनका मानना है कि जब भी मैं विदेश जाऊंगा, हंगामा खड़ा करना ही मेरा मकसद है और मेरी फितरत व कोशिश है कि हंगामा बढ़ते रहना चाहिए।
पढ़ें :- 'जब चीनी सेना ने अजीत डोभाल को ले लिया था हिरासत में', आईआईटी रुड़की में एनएसए का खुलासा
उन्होंने कहा, संविधान को बचाने की दुहाई देने वाले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे, जब स्थितियां बनेंगी। उनके दिल में जो आरक्षण के लिए पूर्वाग्रह है, वो सामने आ रहा है और आरक्षण का विरोध उनकी विरासत है। कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है।
संविधान को बचाने की दुहाई देने वाले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे, जब स्थितियां बनेंगी।
उनके दिल में जो आरक्षण के लिए पूर्वाग्रह है, वो सामने आ रहा है और आरक्षण का विरोध उनकी विरासत है। कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है।
– श्री @rsprasad
पढ़ें :- बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे
पूरा वीडियो… pic.twitter.com/IZYzcgGlXN
— BJP (@BJP4India) September 10, 2024
साथ ही कहा, राहुल गांधी जब भी बाहर जाते हैं, भारत को नीचा दिखाना और अपमानित करना उनका मिशन बन जाता है। जब वो (राहुल गांधी) बाहर जाते हैं, तो चीन के प्रति उनका प्रेम सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि, एक सवाल मैं और पूछता हूं कि इन मामलों पर…
अखिलेश यादव चुप क्यों हैं? वामपंथी चुप क्यों हैं? डीएमके के स्टालिन चुप क्यों हैं? इंडी गठबंधन के सारे सहयोगी खामोश क्यों हैं? लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं? हम सावधान करना चाहते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण को जरा भी छेड़ने की कोशिश की, समाप्त करने की कोशिश की, तो भाजपा इसका पूरा विरोध करेगी।