Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभेंदु अधिकारी के ‘एंटी गुंडा बिल’ पर जताई गंभीर आपत्ति, पुनर्विचार के लिए वापस भेजा, पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका

दरअसल, अगले साल पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। रवनीत सिंह बिट्टू पहले ही कह चुके हैं कि अब वह पंजाब की राजनीति पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें राज्य में बड़ा चेहरा बना सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाकर पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

Advertisement