RBI Governor Shaktikanta Das : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘एसिडिटी’ की शिकायत के बाद चेन्नई के एक कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा , “भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल (Chennai Apollo Hospitals ) में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।”
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
केंद्रीय बैंक ने आश्वासन दिया है कि गवर्नर की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ ही घंटों में छुट्टी दे दी जाएगी।