Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB कप्तान रजत पाटीदार थे पूरी तरह ‘Not Out’ ! कमेंटेटर और एक्सपर्ट्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल

RCB कप्तान रजत पाटीदार थे पूरी तरह ‘Not Out’ ! कमेंटेटर और एक्सपर्ट्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajat Patidar’s Controversial Catch-Out : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से मात दी। लेकिन, इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के विवादित कैच की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। पाटीदार को आउट करार दिये जाने के बाद जहां विराट कोहली अंपायरों से भिड़ते हुए नजर आए, तो दूसरी तरफ कमेंटेटर और एक्सपार्ट्स भी थर्ड अंपायर के फैसले से पूरी असंतुष्ट दिखे।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं

दरअसल, आरसीबी की पारी के आठवां ओवर फेंक रहे अरशद खान की छोटी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल किया और गेंद बल्ले पर सही से आयी नहीं। इस दौरान डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे जेसन होल्डर कैच के लिए दौड़े। होल्डर ने अपने दाईं तरफ डाइव मारते हुए कैच लपका। लेकिन, कैच पकड़ते समय होल्डर नियंत्रण में नहीं दिखे और कैच लेते हुए जमीन पर गिरे तो गेंद ग्राउंड पर लगी। रिप्ले में ये साफ नजर आ रहा था। होल्डर उठे भी गेंद को जमीन पर छु रही थी। वहीं, जब थर्ड अंपायर ने पाटीदार को आउट करार दिया था। विराट कोहली बेहद नाराज दिखे और उन्होंने अंपायरों के सामने खुलकर नाराजगी जाहिर की। आरसीबी के कप्तान का विकेट मोमेंटम शिफ्ट करने वाला था। जिसके बाद मेहमान टीम ने तीन विकेट जल्दी खो दिये और वे सिर्फ 155 रन पर ऑल आउट हो गए।

पढ़ें :- इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

मैच के दौरान और उसके बाद कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने एक वीडियो 33.3 लॉ हवाला देते हुए कहा कि होल्डर ने जब कैच पकड़ा तो उनकी बॉडी नियंत्रण में नहीं थी और गेंद जमीन से छू रही थी। ऐसे में ये आउट नहीं हो चाहिए था। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने भी इस बात को दोहराते हुए बल्लेबाज (रजत पाटीदार) को अनलकी बताया। इसके अलावा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने रजत पाटीदार के आउट के फैसले को गलत करार दिया।

33.3 के नियम के अनुसार, कैच लेने की प्रक्रिया उस समय से शुरू मानी जाएगी, जब गेंद पहली बार किसी फील्डर के शरीर के संपर्क में आती है, और यह तब समाप्त होगी जब फील्डर गेंद और अपनी स्वयं की गति, दोनों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेता है।

पढ़ें :- IPL का सुपरस्टार इंडिया-A में कर रहा संघर्ष ? वैभव सूर्यवंशी की छोटी पारियां बढ़ा रहीं चिंता
Advertisement