1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं

वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। डिविलियर्स का मानना है कि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाना चाहिए था...

By Harsh 
Updated Date

खेल डेस्क, पर्दाफाश। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। डिविलियर्स का मानना है कि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाना चाहिए था। वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबलों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वह अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन सके।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

मुझे यकीन था की वैभव को मौका मिलेगा: एबी ​डीवीलियर्स

अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आयरलैंड दौरा वैभव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आजमाने का सबसे अच्छा मौका साबित होगा। उन्होंने कहा कि इतने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भी युवा बल्लेबाज को मौका नहीं मिलना निराशाजनक है। डिविलियर्स ने भारतीय टीम प्रबंधन की उस सोच से भी असहमति जताई, जिसमें वैभव को अपनी बारी का इंतजार करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन वैभव ने किया है, उसके बाद उन्हें सीधे चुनौतीपूर्ण माहौल में खेलने का अवसर दिया जाना चाहिए था, खासकर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ।

कोच ने कहा था वैभव को अपने मौके का इंतजार करना चाहिए

दरअसल आयरलैंड दौरे के दौरान भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा था कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा। उनके अनुसार, टीम प्रबंधन संजू सैमसन के साथ निष्पक्षता बरतना चाहता था, जिन्होंने इस साल भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, संजू सैमसन हालिया तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं, जिसके बाद वैभव को मौका देने की मांग तेज हो गई है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। यही कारण है कि कई पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं।

भारतीया टीम के प्रदर्शन में भी एबी ने चिंता जताई

एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, ब्रिटेन की परिस्थितियों में बल्लेबाजी आईपीएल जैसी नहीं होती और कई बार 140 से 160 रन का स्कोर भी जीत के लिए पर्याप्त साबित हो सकता है। गौरतलब है कि भारत को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...