Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आरसीबी हेड कोच को अंपायर से गाली-गलौच करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना

आरसीबी हेड कोच को अंपायर से गाली-गलौच करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना

By Abhimanyu 
Updated Date

RCB Head Coach Fined : रायपुर में रविवार को शाम खेला गया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच फैंस की दिलों की धड़कन बढ़ाने वाला था। इस मैच में आरसीबी ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गयी। वहीं, पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी है। हालांकि, इस मैच में आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर और अंपायर के बीच कहासुनी हुई। जिस पर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान ज़ोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने” से संबंधित है। यह घटना 17.2 ओवर में हुई, जब एंडी ने चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात की। एंडी ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सज़ा को स्वीकार कर लिया।

Advertisement