RCB vs GT Qualifier 1 : आज से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें क्वालीफायर 1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी। उसके पास क्वालीफायर 2 में एक बार फिर फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। वहीं, बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने का फायदा सीधे तौर पर आरसीबी को मिलने वाला है।
पढ़ें :- GT vs RR Qualifier 2 : आज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला तो गुजरात टाइटंस की हार तय! सिराज-रबाडा को करना होगा कमाल
दरअसल, आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में आरसीबी ने पहले नंबर और जीटी ने दूसरे नंबर पर अपने लीग चरण खत्म किया है। जिससे दोनों टीमों ने क्वालीफायर 1 के लिए क्वालीफाई किया है। क्वालीफायर 1 मंगलवार शाम 7.30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस सीजन ये टीमें दो बार आमने-सामने रही हैं और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा है। हालांकि, आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने के कारण के फायदा मिल सकता है। वह मुकाबला क्वालीफायर 1 किसी वजह से रद्द होने के कारण सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगे। ऐसे में जीटी को फाइनल में अपनी जीत पक्की करने के लिए क्वालीफायर 2 खेलना होगा।
हल्की बारिश की संभावना
धर्मशाला में मौसम की बात है, टीमें इस बात से राहत महसूस करेंगी कि उन्हें उत्तरी भारत के ज़्यादातर हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से छुटकारा मिल गया है। पहाड़ों में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, हालाँकि शाम 5 बजे के आस-पास हल्की बारिश की संभावना है – जो मैच के तय समय से दो घंटे से भी ज़्यादा पहले का समय है।