RCB vs SRH Head to Head : आज (28 मार्च 2026) से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। नए सीजन का ओपनिंग मैच गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है, और अपनी-अपनी पसंदीदा टीम की जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में हम इस लेख के जरिये बताने वाले हैं कि आईपीएल में अब तक खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में किसका पलड़ा भारी है-
पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?
IPL 2026 सीज़न की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें कुल 26 बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान सनराइजर्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने कुल 14 जीत (एक सुपर ओवर में जीत) दर्ज की है। आरसीबी ने 11 बार बाजी मारी है और एक मैच बेनतीजा रहा है। आईपीएल 2016 फ़ाइनल (बेंगलुरु) में सनराइजर्स ने 8 रनों से जीत दर्ज कर अपना एकमात्र ख़िताब जीता था। हालांकि, 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है। इस दौरान 6 मैच में दोनों टीमों ने तीन-तीन बार जीत दर्ज की है।
मुख्य रिकॉर्ड्स:
टीम का सबसे बड़ा स्कोर: सनराइजर्स – 287/3 (आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में, 15 अप्रैल 2024)
आरसीबी का सबसे बड़ा स्कोर: 262/7 (सनराइजर्स के खिलाफ बेंगलुरु में, 15 अप्रैल 2024)
पढ़ें :- RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची
टीम का सबसे कम स्कोर: आरसीबी – 68 ऑल आउट (2022 में सनराइजर्स के खिलाफ)
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत: सनराइजर्स ने 118 रनों से जीत दर्ज की (2019)