नई दिल्ली। लोकसभा में भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस हो रही है। शनिवार को कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिए और सविंधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं, इसके बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोले।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने कहा, राहुल गांधी लगातार संविधान को दिखाते रहते हैं लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा है कि इन्हें यह भी पता नहीं है कि संविधान में पेज कितने हैं। साथ ही कहा, आज ये लोग संविधान बचाने की बात कहते हैं, जबकि इन्हीं की पार्टी के शासन में सिखों के गले काटे गए। कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी, जब देश के लोकतंत्र का गला घोंट कर आपातकाल लगा दिया गया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आप संविधान को अपनी जेब में रख कर घूमते हैं, लेकिन इसे केवल लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा। मैं तो आपसे कहता हूं कि आप इसे पढ़कर भी देखिए आपको समझ आएगा कि कैसे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।
बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, जब हम संविधान को देखते हैं तो हम देख सकते हैं कि संविधान में महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, पंडित नेहरू के विचार दिखते हैं, लेकिन ये विचार कहां से आए? ये विचार भगवान शिव, गुरु नानक, भगवान बासवन्ना, कबीर आदि से आए। हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के बिना नहीं बन सकता था।
राहुल गांधी ने कहा कि ‘सावरकर ने अपने लेखों में साफ लिखा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं हैं। लड़ाई मनु स्मृति और संविधान के बीच की है। अब सवाल ये है कि आप सावरकर की बात को मानते हैं या फिर संविधान को। क्योंकि जब आप संविधान की तारीफ करते हैं तो आप एक तरह से सावरकर का विरोध करते हैं। जैसे पहले हिंदुस्तान चलाया जाता था, वैसे ही आप आज भी चलाना चाहते हैं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन