Realme P4R 5G India Launch Date : रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P4R 5G स्मार्टफ़ोन की माइक्रोसाइट अब Realme India की वेबसाइट और Flipkart पर लाइव हो चुकी है। इससे पहले, कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कुछ जानकारियाँ भी साझा की थीं। वहीं, कंपनी ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर इस आने वाले स्मार्टफ़ोन की भारत में लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कर दी है, और इसके मुख्य फ़ीचर्स का भी खुलासा किया है। साथ ही Realme P4R 5G के 6/256GB वेरिएंट की कीमत भी सामने आ चुकी है।
पढ़ें :- Asia richest person list: अमीरों की रेस में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा 43 साल का 'टिकटॉक बॉय' Zhang Yiming
Realme P4R 5G स्मार्टफोन भारत में 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसके फ़ीचर्स की बात करें तो, यह स्मार्टफ़ोन 8000 mAh की बैटरी के साथ आएगा, ये बैटरी चार तरह की सुरक्षा- ज़्यादा और कम तापमान झेलने की क्षमता, दबाव झेलने की क्षमता, ओवरचार्जिंग से सुरक्षा और 1 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने की क्षमता के साथ आती है। इस बैटरी क्षमता के साथ, यह डिवाइस 12.5 घंटे तक Free Fire खेलने, 157.4 घंटे तक म्यूज़िक सुनने, 21.6 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग करने और 26.9 घंटे तक नेविगेशन इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इस डिवाइस की बैटरी 7 साल तक अच्छी हालत में रहने का दावा करती है। यह 45W फ़ास्ट चार्जिंग, हर स्थिति में काम करने वाली बाईपास चार्जिंग और 27W तक की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन 8.8mm पतली बॉडी के साथ आता है। इसका फ्लैट डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G SoC प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 14GB तक की Dynamic RAM और 256GB ROM मिलती है। इस डिवाइस में 5300mm2 AirFlow VC Cooling और Flux Engine दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 48 महीनों तक बिना किसी रुकावट (lag-free) के परफॉर्मेंस देगा। यह Realme UI 7.0 पर चलता है, जिसमें एकदम नए वॉलपेपर, Ice Cube आइकन, Breathing Dock, Fingerprint animation और Misty Glass Control Center मिलते हैं।
Get ready for the Segment’s Biggest 8000mAh Smartphone* — the all-new #realmeP4R 5G.
Launching on 10th June, 12 PM.Know More: https://t.co/qzMOd19NwOhttps://t.co/1a4MpwOTm0 pic.twitter.com/iFIi8GSJ0I
पढ़ें :- 24 घंटे में मॉनसून की होगी एंट्री! इन राज्यों के लोग झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार
— realme (@realmeIndia) June 3, 2026
इस डिवाइस को MIL-STD 810H स्टैंडर्ड और IP65 रेटिंग मिली हुई है। इसमें स्क्रीन शेयर के साथ इन-बिल्ट Gemini Live भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP का डुअल AI कैमरा है और इसमें AI Portrait Glow और AI Eraser जैसे AI कैमरा फीचर्स भी मौजूद हैं। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर Floating Light Design दिया गया है। इसका AI Pulse Light, Spotify और YouTube Music को सपोर्ट करता है। आप इस लाइट को 9 अलग-अलग रंगों और 5 अलग-अलग स्पीड में कस्टमाइज़ कर सकते हैं। यह Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare रंगों में उपलब्ध है। इससे जुड़ी एक टिपस्टर ने Realme P4R 5G के 6/256GB वेरिएंट के बॉक्स की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर शेयर की है, जिससे इस डिवाइस के बॉक्स पर लिखी MRP का पता चलता है।
शेयर की गई फोटो के अनुसार, 6/256GB वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपये (सभी करों सहित) है। ध्यान रखें कि बॉक्स की एमआरपी आमतौर पर वास्तविक बिक्री मूल्य से अधिक होती है। बॉक्स में हैंडसेट, चार्जर, यूएसबी डेटा केबल, सिम इजेक्टर टूल, क्विक गाइड और प्रोटेक्टिव केस शामिल हैं।