Realme P4R 5G : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा में रियलमी पी4आर 5जी बड़ी बैटरी के साध धूम मचाने को तैयार है। इस समय स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy Z Fold 8 Serie : सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज़ लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन , जानें कैमरा और डिस्प्ले
8000mAh बैटरी
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 8000mAh की विशाल बैटरी के साथ आ सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता वाले स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है।
फास्ट चार्जिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह तकनीक चार्जिंग समय को कम करने में मदद कर सकती है।
VC कूलिंग सिस्टम
इस फोन में लगभग 5300mm² का VC कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह फीचर लंबे गेमिंग सेशन के दौरान डिवाइस को अधिक गर्म होने से बचाने में मदद कर सकता है।
डिस्प्ले और प्रॉसेसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme P4R 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Display दिया जा सकता है। High Refresh Rate की वजह से Scrolling and Gaming का अनुभव ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है।
पढ़ें :- टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर, नए ग्राहकों की रेस में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा
चिपसेट
प्रॉसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 या Dimensity 7400 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कैमरा और स्टोरेज
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ एक अतिरिक्त कैमरा भी दिया जा सकता है।
रैम
स्टोरेज और रैम की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB जैसे विकल्पों में लॉन्च हो सकता है। इससे अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुनने का मौका मिलेगा।
कीमत
एक लीक तस्वीर में फोन के बॉक्स पर 44,999 रुपये की MRP दिखाई गई है, लेकिन बाजार में इसकी वास्तविक कीमत इससे काफी कम हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
लॉन्च डेट
कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।