Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटें भरने को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से जुड़े संस्थानों में प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। ऐसे में विश्वविद्यालय अब एक और विशेष चरण की काउंसिलिंग करेगा। अभी प्रवेश के लिए लगभग 74 हजार सीटें खाली हैं।

पढ़ें :- पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने नांदेड़ में किया हमला, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

विश्वविद्यालय की ओर से पांच चरण की प्रवेश काउंसिलिंग से 25 हजार प्रवेश हुए हैं। जबकि अभी छठें चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा छात्रों ने चॉइस भरी है। इस चरण में चॉइस फिलिंग 16 अगस्त तक चलेगी। जबकि सीट एलॉटमेंट 18 को और फिजिकल रिपोर्टिंग 19 से 21 अगस्त तक होगी।

12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा

इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने 7वें चरण की प्रवेश काउंसिलिंग (7th Round of Counseling) का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 से 23 अगस्त तक होंगे। फीस जमा 19 से 26 अगस्त तक होंगे। चॉइस फिलिंग 23 से 26 अगस्त तक और सीट एलॉटमेंट 27 अगस्त को होगा। वहीं फिजिकल रिपोर्टिंग 29 से 31 अगस्त तक होगी। इस चरण में भी जेईई (JEE) , सीयूईटी यूजी (CUET UG) और उसके बाद 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।

एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय (AKTU Vice-Chancellor Prof. JP Pandey) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक अनुमति मिली है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक और प्रवेश का मौका देने का निर्णय लिया है। इन दो विशेष चरणों में अपेक्षित संख्या में प्रवेश होंगे। साथ ही छात्रों को भी बेहतर प्रवेश का विकल्प मिलेगा। विश्वविद्यालय ने 7वें चरण की काउंसिलिंग (7th Round of Counseling) का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

पढ़ें :- 'संसद में विपक्ष के विरोध का केंद्र सरकार उठा रही है फायदा...' मायावती ने सत्ता और विपक्ष पर मिलीभगत के लगाए आरोप
Advertisement