Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Republic Day 2026 : IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति मुर्मू ने अशोक चक्र से किया सम्मानित

Republic Day 2026 : IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति मुर्मू ने अशोक चक्र से किया सम्मानित

By Abhimanyu 
Updated Date

Republic Day 2026 :  आज 26 जनवरी 2026 को पूरा भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र प्रदान किया गया।

पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष यात्री और IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था। उन्हें 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया है। बता दें कि लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। जिसके बाद देश में उनका भव्य स्वागत किया गया था। अब उन्हें राष्ट्रपति मुर्मू ने सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया है। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में गए थे। यह सम्मान मिशन के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।

 

Advertisement