Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Republic day 2022: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल कल से शुरु, परेड का रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा

Republic day 2022: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल कल से शुरु, परेड का रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Republic day 2022: दिल्ली पुलिस ने अगले सप्ताह होने वाले गणतंत्र दिवस परेड  (republic day parade) अभ्यास से पहले शनिवार को यातायात परामर्श जारी किया। जिसमें कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड, राजपथ-रफी मार्ग, और राजपथ-सी-हेक्सागन पर आवाजाही बंद रहेगी।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

राजपथ परेड में भाग लेने वाले दल के पूर्वाभ्यास के लिए विजय चौक और इंडिया गेट  (India Gate) के बीच खोला गया है। अधिकारियों का कहना है कि परेड रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा। मार्चिंग दल इंडिया गेट सी-हेक्सागोन (Marching Party India Gate C-Hexagon)  पर समाप्त होगा।

कोरोना को देखते हुए अधिकारीयों ने कहा कि बैठने की व्यवस्था को कम किया जा सकता है, क्योंकि 1 लाख की बैठने की क्षमता के बावजूद परेड में 25,000 आगंतुकों की अनुमति है। कोरोनो के बढ़ते प्रकोप को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। आए दिन कोरोना के केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन रिकवरी रेट भी ठीक बताई जा रहा है।

Advertisement