नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) 2 साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई है । गुरुवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है। सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत थी। इससे पहले अक्टूबर 2024 में इन्फ्लेशन 6 फीसदी की सीमा पार कर 6.2 फीसदी पर पहुंच गई थी। हालांकि, तब महंगाई का आंकड़ा CPI की पुरानी सीरीज बेस ईयर 2012 के आधार पर जारी किया गया था। नया आंकड़ा बेस ईयर 2024 पर आधारित है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को किया स्वागत, बोले-सच में सफलता तब मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ होगा सक्रिय
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) 6.63 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 5.41 प्रतिशत रही है।
RBI की अपर लिमिट को पार कर गई खुदरा महंगाई दर
खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण यह आंकड़ा दो वर्षों में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सहन सीमा को पार कर गया है। भारत के केंद्रीय बैंक का मध्यम अवधि का मुद्रास्फीति लक्ष्य 4% है, जिसमें दोनों तरफ 2 फीसदी से 6 फीसदी तक का सहन-सीमा दायरा (टॉलरेंस बैंड) रखा गया है।
किनके दाम ज्यादा बढ़े और किन वस्तुओं के दाम घटे?
पढ़ें :- नेशनल हेराल्ड केस पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- राहुल और मैंने एक पैसा नहीं लिया
खाने-पीने की चीजों में हुई बढ़ोतरी के चलते खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) बढ़ी है। अक्टूबर 2025 की 7.74 फीसदी तुलना में अक्टूबर 2026 खाद्य महंगाई दर 8.94 फीसदी हो गई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए इसी तरह की मुद्रास्फीति दरें क्रमशः 9.09 फीसदी और 8.68 फीसदी हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है, उनमें प्याज (116.22 प्रतिशत), लहसुन (60.74 प्रतिशत), सिल्वर ज्वेलरी (52.39 प्रतिशत), अदरक (48.32 प्रतिशत) और नींबू (47.30 प्रतिशत) शामिल हैं।
वहीं, इस दौरान सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है, उनमें आलू (-14.24 प्रतिशत), फूलगोभी (-10.57 प्रतिशत), नारियल (-5.60 प्रतिशत), बैंगन (-3.34 प्रतिशत) और पत्तागोभी (-1.92 प्रतिशत) शामिल हैं।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई
इसके अलावा, अक्टूबर में खुदरा महंगाई (Retail Inflation ) में तमिलनाडु (7.29 प्रतिशत), तेलंगाना (7.26 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (7.25 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (7.19 प्रतिशत) और ओडिशा (7.17 प्रतिशत) के साथ देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल थे।
पढ़ें :- मुझे खुशी है BJP-RSS वाले 'Belonging: A Journey of Love' पढ़ रहे हैं, मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है : प्रियंका गांधी
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1465 गांवों से साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार व्यक्तिगत रूप से जाकर रियल-टाइम मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है। अक्टूबर 2026 के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में रिस्पॉन्स रेट 100 प्रतिशत रहा।