Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Right Way to Drink Your Water : इन तरीकों से नहीं पीना चाहिए पानी , जानें सही तरीका

Right Way to Drink Your Water : इन तरीकों से नहीं पीना चाहिए पानी , जानें सही तरीका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Right Way to Drink Your Water : जीवन के पानी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर को पानी की सर्वाधिक आवश्यकता है। पानी के बिना शरीर की गतिविधियां रूक जाती है। मानव शरीर भोजन के बिना कई सप्ताह तक जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना केवल कुछ दिन ही जीवित रह सकता है। शरीर 50 से 75% पानी से बना है। पानी रक्त, पाचन रस, मूत्र और पसीने का आधार बनता है, और दुबली मांसपेशियों, वसा और हड्डियों में मौजूद होता है।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

आयुर्वेद के अनुसार  सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। पानी को एक बार में गटकने के बजाय धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं। पानी को मुंह में रहने दें और फिर भोजन नली से गुजरने दें, इससे क्षारीय लार पेट में पहुंचकर पेट में एसिड के स्तर को बेअसर करने में मदद करती है।

भोजन के दौरान या तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। उनके मुताबिक, जल्दी- जल्दी पानी पीना, बहुत ज़्यादा ठंडा पानी पीना और केवल प्यास लगने पर ही पानी पीना गलत है। एक्सरसाइज़ करते समय और सोने से ठीक पहले पानी पीने से बचना चाहिए।

पानी को सही तरीका
पानी पीते समय सीधे बैठें और लेकिन खड़े होकर पानी नहीं पिएं। पानी को एक बार में गटकने के बजाय धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं। पानी को मुंह में रहने दें और फिर भोजन नली से गुजरने दें, इससे क्षारीय लार पेट में पहुंचकर पेट में एसिड के स्तर को बेअसर करने में मदद करती है।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक
Advertisement