Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी, संजू सैमसन समेत पांच खिलाड़ी टीम से बाहर

रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी, संजू सैमसन समेत पांच खिलाड़ी टीम से बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ZIM : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच से पहले बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। जिसमें एक-दो नहीं बल्कि पांच बड़े बदलाव किए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के लिए घोषित टीम में रिंकू सिंह और मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि संजू सैमसन समेत पांच खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा हैं।

पढ़ें :- IND vs ENG 3rd T20I : आज तीसरे टी20 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया, शाम को नहीं... रात में इतने बजे से शुरू होगा मैच

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के टीम इंडिया 23 जुलाई 2026 से जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत करेगी। इस दौरे पर संजू सैमसन की जगह पर प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है। ईशान किशन प्रमुख विकेट कीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह की वापसी हुई है, जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को आराम दिया गया है। वहीं, हर्ष दूबे और सूर्यांश शेडगे को टीम में बरकरार रखा गया है। वरुण चक्रवर्ती स्पिन अटैक की कमान संभालेंगे।

टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहने वाली है। इसके अलावा, तेज गेंदबाजी आक्रमण में प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर के साथ पहली बार अशोक शर्मा होंगे। खराब फॉर्म के बावजूद तिलक वर्मा उपकप्तान के तौर पर टीम में बने हुए हैं।

Advertisement