पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल अब बीजेपी का दामन थामने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वह 26 मई को पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराएंगे।
पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
रितु जायसवाल लंबे समय तक आरजेडी का अहम चेहरा रही हैं। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ उन्हें तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना आरजेडी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकट को लेकर नाराजगी के बाद रितु और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ गई थी। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अपनाए और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गईं। तभी से उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई थी, जिस पर अब लगभग मुहर लगती नजर आ रही है।