RJD Tejashwi Yadav : राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय उस समय जुड़ गया जब आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को अध्यक्ष चुन लिया गया। नेता तेजस्वी यादव को पटना के होटल मौर्या में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और डेलीगेट्स ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव आरजेडी महासचिव भोला यादव ने रखा, जिस पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मोहर लगा दी। बैठक में संगठन के बड़े फैसले और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने कहा कि यह संगठन को लेकर बैठक बुलाई गई है, हालांकि इससे पहले तेजस्वी यादव की बहन और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमला बोला है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाया है।
एक नए युग का शुभारंभ!
श्री @yadavtejashwi जी बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष! @yadavtejashwi pic.twitter.com/BLFvzXJsJh
पढ़ें :- रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- न हौसला टूटा न हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं...
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 25, 2026
इस नई जिम्मेदारी के बाद अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी नीतिगत और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र और सक्षम होंगे।