Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Road accident: एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक मासूम को लगभग 25 मीटर तक घसीटा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

Road accident: एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक मासूम को लगभग 25 मीटर तक घसीटा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

बागपत। बीते शनिवार शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी और करीब 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

पढ़ें :- 85 साल के पिता को बेटे ने लात-घूंसों से पीटा, संपत्ति के लिए मानवता को झकझोर देने वाली घटना

कांवड़ देखने गया था मासूम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना बागपत क्षेत्र के खेड़की गांव निवासी रामकुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए एक शिविर लगाया था। शनिवार शाम रामकुमार का 10 वर्षीय बेटा कार्तिक घर से कांवड़ शिविर के पास गया था। वह हाईवे किनारे खड़े होकर कांवड़ियों की कतारें देख रहा था। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने कार्तिक को अपनी चपेट में ले लिया। आपको बता दें कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा कार के नीचे फंस गया और वाहन उसे ​कुछ दूर तक घसीटता चला गया। इस हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

परिवार में पसरा मातम

10 वर्षीय कार्तिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले हुए इस हादसे ने बहनों से उनका इकलौता भाई छीन लिया। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि रामकुमार के घर का इकलौता चिराग बुझने से पूरा गांव सदमे में है।

पढ़ें :- एक और पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर नहर में फेंका शव

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही बागपत थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि हाईवे और आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे फरार कार और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Advertisement