Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Road Accident: MP में भंयकर सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में मारी जर्बदस्त टक्कर, सात लोगो की मौत

Road Accident: MP में भंयकर सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में मारी जर्बदस्त टक्कर, सात लोगो की मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार को  भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन यात्री गंभीर रुप से घायल हैं।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दमोह के देहात थाना इलाके में समन्ना गांव के नजदीक बांदकपुर रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से जर्बदस्त टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से ऑटो ट्रक में फंस गया। ट्रक में फंसे ऑटो से जेसीबी की मदद से शवों और घायलों को निकाला गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में आरोपी ट्रक ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement