हरियाणा। शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र जो रोहतक थाना के अंतर्गत आता है, में कनपटी पर पिस्तौल रखकर फोन और स्कॉर्पियो कार लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुर्द निवासी रोहित ने पुलिस को बताया है कि जिसमें वह अपने दोस्त सुमित के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। वे लोग झज्जर रोड के जिओ पेट्रोल पंप पर रात में करीब 9 बजकर 24 मिनट पर पहुंचें। फिर उसके बाद उनलोगों ने वहां से लगभग 100 से 200 मीटर आगे जाकर अपनी गाड़ी रोककर वे जिसके दोनों बाथरूम करने चले गए।
पढ़ें :- पहले जिस लड़के से अपनी शादी के लिए पुलिस से मांगी मदद, अब उसी पर कराई दुष्कर्म की FIR
इसी दौरान उनकी गाड़ी के पास तीन लड़के आकर खड़े हो गए और जैसे ही दोनो वापस आएं तो तीनों लड़के उन्हें घेर लिए और जान से मारने की धमकी भी दिए। इसी बीच एक लड़के ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। यह देखकर वे दोनो घबरा गए। उसके बाद वे तीनों लड़के उनकी कार और फोन लूट लिया और फरार हो गए। हांलाकि, रोहित ने साफ किया है कि जिन लड़कों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है, वह उन्हें नहीं जानता है। फिलहाल पीड़ित आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपितों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।