Royal Enfield Himalayan 440 : रोमांच और रफतार का अनुभव कराने वाली पावरफुल बाइक हिमालयन 440 लांच हो गई है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहकों की जेब का खास ख्याल रखते हुए एडवेंचर बाइक खरीदने वालों के पास भी ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं इस बाइक के पावर की बात करें तो इसमें 443cc का इंजन और नया फ्रेम दिया गया है, जिससे बाइक को लंबी दूरी और खराब रास्तों पर चलाने के लिए बेहतर बनाया गया है।
पढ़ें :- Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 सितंबर में लॉन्च होगी, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
इंजन
Royal Enfield Himalayan 440 में 443cc का सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-speed gearbox मिलता है, जबकि पुराने Himalayan में 5 गियर दिए गए थे। कंपनी ने इंजन के शोर और Vibration को भी कम करने की कोशिश की है, जिससे बाइक चलाते समय राइड ज्यादा कम्फर्टेबल फील हो।बाइक में 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसकी सीट की ऊंचाई 800mm रखी गई है।
बाइक में डुअल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर ABS को बंद किया जा सकता है, जिससे कच्ची या ढीली मिट्टी वाले रास्तों पर बाइक चलाना आसान हो जाता है।
लॉन्ग टूरिंग
बाइक में Tripper Navigation और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, 15-लीटर का फ्यूल टैंक और बेहतर लगेज कैरी करने की कैपेसिटी इसे लॉन्ग टूरिंग के लिए और भी प्रैक्टिकल बनाती है।