1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 सितंबर में लॉन्च होगी, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 440 : रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 सितंबर में लॉन्च होगी, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

रोमांच और रफ्तार की सवारी मानी जाने वाली रॉयल एनफील्ड 4 सितंबर को लेह, लद्दाख में अपनी नई मोटरसाइकिल हिमालयन 440 को लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद है कि यह ब्रांड आने वाले कुछ दिनों में हमारे मार्केट में अपनी नई एडवेंचर बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर देगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Himalayan 440 :  रोमांच और रफ्तार की सवारी मानी जाने वाली रॉयल एनफील्ड 4 सितंबर को लेह, लद्दाख में अपनी नई मोटरसाइकिल हिमालयन 440 को लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद है कि यह ब्रांड आने वाले कुछ दिनों में हमारे मार्केट में अपनी नई एडवेंचर बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर देगा।

पढ़ें :- Mahindra BE 6 Formula E Edition : 15 अगस्त को लॉन्च होगा महिंद्रा BE 6 फ़ॉर्मूला E एडिशन, जानें कलर और व्हील्स

प्लेटफॉर्म
भारत में RE के पोर्टफोलियो में इसे Scram 440 और Himalayan 450 के बीच रखा जा सकता है। यह Himalayan 411 की जगह लेगी, जिसे 2023 के आखिर में बंद कर दिया गया था। Himalayan 440 की कीमत लगभग 2.50-2.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। D4G कोडनेम वाली इस एडवेंचर मोटरसाइकिल में Scram 440 वाला ही प्लेटफॉर्म और इंजन इस्तेमाल होगा, लेकिन इसकी स्टाइलिंग Himalayan 411 से प्रेरित होगी।

इंजन
इसमें वही 443cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है जो स्क्रैम 440 में आता है। यह इंजन लगभग 25 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
छठा गियर जुड़ने से हाईवे पर बाइक चलाना आसान हो जाएगा। इससे पुरानी हिमालयन 411 में लंबी दूरी तय करते वक्त तेज स्पीड की कमी वाली शिकायत भी दूर हो जाएगी।

प्रीमियम कलर्स और मॉडर्न ग्राफिक्स
इसका ओवरऑल डिज़ाइन ओरिजिनल Himalayan 411 से काफी मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें premium colors  और मॉडर्न ग्राफिक्स होंगे। आने वाली एडवेंचर बाइक में भी वही LED हेडलैंप सेटअप मिलने की उम्मीद है, जैसा कि RE की लेटेस्ट मोटरसाइकिलों में देखा जाता है। इसका Suspension travel  ज़्यादा होगा और इसमें 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील्स होंगे, जिनमें ट्यूब वाले डुअल-परपज़ टायर्स लगे होंगे।

पढ़ें :- Hyundai Exter Special variant : हुंडई एक्सटर स्पेशल वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...