Royal Enfield Himalayan Waiting Period : रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2023 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को लॉन्च किया था। हिमालयन 450 का इस महीने में वेटिंग पीरियड सामने आया है। अगर आप इस महीने यह बाइक खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि डिलीवरी के लिए अधिकांश शहरों में 1 महीने तक प्रतीक्षा करनी होगी। नई दिल्ली में वेटिंग पीरियड 1-2 महीने, चेन्नई और हैदराबाद में 40-45 दिन और मुंबई, बेंगलुरु में 30 दिन तक है। हालांकि, कोलकाता और पुणे में बिना इंतजार किए मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं।
पढ़ें :- केंद्र और पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार अलपसंख्यक अफसरों से करती है भेदभाव, UN में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई शिकायत
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में नया शेरपा 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग इंजन दिया है, जो 39.5bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हिमालयन 450 को 3 वेरिएंट- बेस, पास और समिट में पेश किया है। इसकी कीमत 2.85 लाख रुपये से 2.98 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।