Royal Enfield Motoverse 2026 : रॉयल एनफ़ील्ड ने मोटोवर्स 2026 की तारीखों का एलान हो गया है। और अगर आप इस ब्रांड के फ़ैन हैं, तो यह एक ऐसा इवेंट है जिस पर नज़र रखना ज़रूरी है। इस सालाना इवेंट में रॉयल एनफ़ील्ड के मालिक, इसके शौकीन और कंपनी की नई मोटरसाइकिलें एक साथ आती हैं, लेकिन यह नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का एक अहम प्लेटफ़ॉर्म भी बन गया है। उम्मीद है कि इस साल का इवेंट नवंबर में गोवा में होगा।
पढ़ें :- Mahindra XUV 7XO : धड़ाधड़ बिक रही Mahindra की ये SUV , 70 हजार गाड़ियां हुईं डिलीवर , अच्छी मांग
इस साल ये तीन दिवसीय मेगा फेस्टिवल 27 से 29 नवंबर, 2026 के बीच वागातोर, गोवा में आयोजित किया जाएगा। रॉयल एनफील्ड के ऐतिहासिक 125वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाला ये संस्करण अब तक का सबसे भव्य और बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
‘अर्ली बर्ड’ टिकट 2,599 रुपये से शुरू होंगे। इस साल के इवेंट के लिए कलाकारों के पहले ग्रुप की घोषणा भी कर दी गई है, जिसमें रेबल, लिफाफा और संजीत हेगड़े शामिल हैं। फेस्टिवल के समय के करीब और नामों का खुलासा किया जाएगा। 2026 के इवेंट की एक खास विज़ुअल थीम होगी जो 16-बिट दौर से प्रेरित होगी। वहीं, कम्युनिटी स्टेज पर भारत के उभरते इंडिपेंडेंट सिंगर्स जैसे रुशिल, माली, सुगाहनी, कर्टेन ब्लू, कोमोरेबी और गोया अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
‘प्योर स्पोर्ट एरीना’ एक बार फिर प्रोग्राम के ज़्यादा कॉम्पिटिटिव हिस्से को संभालेगा। डर्ट ट्रैक, मोटो पोलो, मौत का कुआं, स्लाइड स्कूल, ड्रिफ्ट स्कूल और ट्रेल स्कूल – ये सभी फिर से शुरू होंगे। ‘मोटोरील’ बातचीत पर ज़्यादा ज़ोर देगा और वर्कशॉप और चर्चाओं के लिए राइडर्स, रेसर्स, एडवेंचरर्स, कस्टम बिल्डर्स और एक्सप्लोरर्स को एक साथ लाएगा। ‘मोटोविले’ रॉयल एनफील्ड की बड़ी कस्टम और क्रिएटिव कम्युनिटी से जुड़ी कला और कारीगरी पर फ़ोकस करेगा।