Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. गौहर खान के बेटे की Birthday Party में बवाल, BMC ने ध्वस्त की डेकोरेशन

गौहर खान के बेटे की Birthday Party में बवाल, BMC ने ध्वस्त की डेकोरेशन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गौहर खान के बेटे का गुरुवार को पहली बर्थ डे मनाया गया है। बर्थ डे पार्टी में जंगल थीम पर फुटपाथ तक डेकोरेशन की गई थी। लेकिन बीएमसी ने फुटपाथ पर की गई डेकोरेशन को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेकोरेशन को ध्वस्त करने के बाद गौहर और जैद की बीएमसी के अधिकारियों से बहस भी हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 9 मई गुरुवार को गौहर खान के इकलौटे बेटे का बर्थ डे सेलिब्रेशन मुंबई के एक होटल में किया गया था।

जहां होटल से बाहर फुटपाथ तक जंगल थीम पर डेकोरेशन किया गया था। इस वजह से बीएमसी के अधिकारियों ने इस सजावट पर आपत्ति जताई। बात इतनी बढ़ गई दी पार्टी में बवाल भी हो गया।

बीएमसी के अधिकारियों ने होटलवालों से फुटपाथ पर बनाए गए एंट्री गेट को हटाने के लिए कहा। मगर होटलवालों ने एक न सुनी।जिसकी वजह से अधिकारियों ने आखिर अतिक्रमण के चलते गेट को उखाड़ दिया और टैंपू में डालकर ले गए। बर्थ डे पार्टी में कई टीवी सेलिब्रिटी पहुंचे थे।

 

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान
Advertisement