Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर बवाल, आगजनी के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर बवाल, आगजनी के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के परभाणी में हिंसा और आगजनी हुई। यहां पर कुछ उपद्र​वी तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे वहां के लोग नाराज हो गए और बवाल हो गया। देखते ही देखते कई इलाके में आगजनी हुई। आंदोलनकारियों की मांग है कि, संविधान का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, पुलिस ने स्थिति को बिगड़ते देख आंसू गैस के गोले दागे हैं। साथ ही इंटरनेट बंद कर दिया दिया गया है और बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इस घटना की वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने निंदा की है। उन्होंने कहा, ठपरभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों की ओर से बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो।

वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement